बृजेश कुमार पिनाहट एम डी न्यूज़ चैनल

आज दिनांक 11.05.2026 को थाना पिनाहट पुलिस को ग्राम सावलदास का पुरा में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज गति से चलाने एवं लगातार हॉर्न बजाने को लेकर 02 पक्षों में झगड़ा/मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों के घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं 02 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अग्रिम जांच व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed