पुलिस ने अवैध तरीके से जुआँ खेल रहे अड्डे पर मारा छापा, आरोपी गिरफ्तार।

एम डी न्यूज़ बरेली

जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गये अभियान मे भुता पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर कार्रवाई की। पुलिस ने पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर मौके से नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक बीकेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम भुता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर, सुरजीत, सत्यवीर, पंकज कुमार, राजवीर सभी भुता थाना क्षेत्र के निवासी और अरुण ग्राम बसंतपुर, जनपद पीलीभीत निवासी को जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके कब्जे से 1230 रुपये नकद और 49 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी जुआ खेलने का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। भुता पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 0192/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक ऋषि मित्र को सौंपी गई । कार्रवाई में उपनिरीक्षक बीकेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल शीशपाल सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल अरविंद, गगन चौधरी, तुषार और सुमित की अहम भूमिका रही।


रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed