एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


मोहिबुल्लाह नदवी ने ग्राम रज़ानगर के सरकारी स्कूल का दौरा किया। यह स्कूल अभी तक 10वीं तक मान्यता प्राप्त है। स्कूल पहुंचे सांसद जी से बच्चों ने मांग की कि स्कूल को 12वीं तक कराया जाए ताकि गांव के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े।

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी ने मौके पर ही VDO साहब से बात की और स्कूल परिसर में जहां पानी भर जाता है वहां मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्कूल को जल्द ही 12वीं तक कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

गांव वालों और बच्चों ने सांसद जी का धन्यवाद किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *