गुफरान खान संवाददाता
मैगलगंज खीरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल मैगलगंज की कार्यसमिति बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मैगलगंज में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों के साथ-साथ बूथ अध्यक्षों एवं सेक्टर अध्यक्षों की भी प्रभावी सहभागिता रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा।

बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री अमित सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, अमृतेश अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी,रामकुमार गुप्ता,आलोक शुक्ला वेदू, सर्वेश सिंह, सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बूथ सत्यापन, सदस्यता अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे पार्टी की नीतियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।
बैठक का वातावरण पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह एवं अनुशासन से ओतप्रोत दिखाई दिया।
फोटो – बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता
