फतेहाबाद के बाईपास रोड पर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय
युवक प्रदीप की मौके पर मौत हो गई। युवक अपनी बाइक
से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर आई एक गाय ने उसे
टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया।
पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गिरे हुए बाइक सवार
प्रदीप को कुचल दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके
से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक
की पहचान उसकी जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर
20 वर्षीय प्रदीप पुत्र रणवीर सिंह निवासी बीघापुर अर्नोटा के
रूप में हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके
पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए ट्रक चालक को बाद में पकड़
लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *