महादेवा बाराबंकी
जनपद बाराबंकी के हनुमान मंदिरों पर आस्था का जन सैलाब सुबह से ही उमड़ने लगा अपने आराध्य का दर्शन पूजन पर प्रसाद चढ़ाने के लिए बजरंग बाला के दरबार में लंबी-लंबी लाइनिंग दिखाई पड़ने लगी ज्येष्ठ माह में बड़े मंगलवार का महत्व को देखते ही श्रद्धालु महाबली के दरबार में पहुंचकर हनुमान चालीसा बजरंग बाण सुंदरकांड आदि पाठ के साथ विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ अनुष्ठान पूजा पाठ करते हुए मंदिरों में दिखाई पड़े, बिंदौर परसपुर के बुढ़वा बाबा मंदिर के स्थान पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट प्रबंध किए गए जिससे महाबली के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो पाए, ग्राम सभा लैन के कोटेदार रवि चौहान के द्वारा बुढ़वा बाबा के स्थान पर हनुमान जी की विधिवत पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद हर्षौल्लास के साथ ग्रहण किया। भंडारे में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी,भाजपा नेत्री अल्का मिश्रा भाजपा महादेव मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता महेश तिवारी, अमित अवस्थी, अंजनी अवस्थी अजय गुप्ता सिलौटा कोटेदार अशोक शुक्ला, जगत राम यादव संजीत यादव दिलीप यादव बीडीसी मदन यादव, हर्षित यादव ,अंकुर, अवधेश चौहान, अमित यादव, जय राम, राम प्रसाद ,रोहित चौहान अखिलेश चौहान चंद्रोदय चौहान सूर्य प्रकाश बिंद्रा प्रसाद संजय सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भंडारे में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया,लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में दक्षिणेश्वर बजरंग बाला के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ अपने आराध्य की पूजा पाठ के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचती रही दक्षिणेश्वर बजरंग बालाजी मंदिर पुजारी करण अवस्थी के द्वारा महाबली बजरंग बाला का विशेष श्रृंगार किया गया वह विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ कर महा आरती की गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया महा आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

