प्रयागराज।मई की भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही सूरज की तेज तपिश और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि पंखों की हवा भी गर्म महसूस होने लगी। भीषण गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर या छाता लेकर चलते दिखे। बाइक सवार और राहगीर जगह-जगह पेड़ों की छांव में रुककर राहत तलाशते नजर आए।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी, शिकंजी, गन्ने का रस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। स्कूलों से छुट्टी के दौरान छात्रों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे ताकि उन्हें लू से बचाया जा सके। वहीं, लगातार बढ़ रही गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिला। तालाबों और हैंडपंपों के आसपास जानवर पानी की तलाश में भटकते नजर आए। रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। उमस के कारण लोग देर रात तक जागने को मजबूर हैं। बिजली कटौती ने परेशानी को और बढ़ा दिया है।

वहीं समाजसेवियों द्वारा राहगीरों को ठंडा नींबू पानी पिलाया गया।

प्रयागराज के हंडिया तहसील के फूलपुर – सैदाबाद प्रधानमंत्री मार्ग पर दोपहर के समय युवा समाज सेवी संजय कुमार यादव , उमाशंकर यादव, उमाशंकर पटेल आशीष कुमार पटेल, राजेश पटेल, रमेश पटेल, राजकुमार पटेल एवं अन्य समाज सेवियों द्वारा ठंडा नींबू पानी, शिकंजी, अन्य ठंडे पेयपदार्थ राहगीरों को उपलब्ध कराया जा रहा है ।
यह कार्य को राहगीरों द्वारा बड़ा ही सराहा जा रहा है ।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *