MD news(मोहम्मद अशफाक)

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत संगठन ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा का जन्मदिन वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला परिसर में ऐप्जा के पदाधिकारियों ने वट (बरगद) का पौधा लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर उपस्थित संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि ऐप्जा के संस्थापक व अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा ने सदैव पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता दी है और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज और अधिक बुलंद हुई है।
इस मौके पर ऐप्जा के जिला संरक्षक रविसुत शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णमोहन मिश्रा, ऐप्जा तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, महामंत्री आशीष तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी अजय वर्मा, विवेक दीक्षित, मूलचंद भारद्वाज, प्रमोद वर्मा, अनुराग तिवारी, अनूप शुक्ला व मनोज कश्यप सहित अन्य कई पत्रकार और सामाजिक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों की एकजुटता को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed