MD न्यूज़ (मोहम्मद अशफाक)

गोला गोकर्णनाथ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर बुधवार को गोला पुलिस द्वारा नगर के सदर चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, कागजात अधूरे मिलने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं कुछ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली “पटाखा बुलेट” पुलिस के निशाने पर रही। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई की और अनावश्यक शोर व यातायात व्यवस्था बिगाड़ने पर सख्त चेतावनी दी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *