मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की छात्रा मानवी पंचाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। कांधला रोड निवासी सोनू पंचाल की पुत्री मानवी ने MTSO (Math Talent Search Olympiad) में शानदार प्रदर्शन करते हुए INTSO Education द्वारा Certificate of Merit हासिल किया।

इस उपलब्धि पर एसडीएम अपूर्व यादव एवं गांव जौला के प्रधान हाजी जमशेद ने मानवी पंचाल को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।

कक्षा 7वीं की छात्रा मानवी की इस सफलता से परिवार, स्कूल प्रबंधन और पूरे बुढाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मानवी की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

MD NEWS बहुआयामी समाचार की ओर से मानवी पंचाल को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed