बाराबंकी अधिकारियों ने साफ कहा कि बकरीद त्योहार शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मनाई जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।


बैठक में डीएम ने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नमाज सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर न पढ़ने की अपील भी की गई। कुर्बानी के बाद अवशेषों के समुचित निस्तारण के लिए नगर निकायों को विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।


एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुर्बानी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगी।
बैठक में एडीएम निरंकार सिंह, एएसपी, एसडीएम, सीओ, नगर निकाय अधिकारी, धर्मगुरु और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर त्योहार को गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed