एम डी न्यूज़
बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत, सात निरीक्षक और चार उपनिरीक्षक समेत कुल 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। स्थानांतरित किए गए स्टाफ में निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय को कोतवाली प्रभारी से हटाकर साइबर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाना से भोजीपुरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त फेरबदल मे कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं। साइबर थाना, भोजीपुरा, किला, कोतवाली, आंवला, फतेहगंज पूर्वी, हाफिजगंज और मीरगंज जैसे प्रमुख स्थानों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स और शिकायत प्रकोष्ठ जैसी शाखाओं से भी स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग ने यह स्थानांतरण जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने और अधिकारियों के बेहतर उपयोग के लिए यह समायोजन आवश्यक था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्थ ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अनुपालन रिपोर्ट गोपनीय कार्यालय में जमा करने को कहा है।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed