तहसील इंचार्ज मोहनलालगंज रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़
गोसाईगंज लखनऊ ब्लॉक क्षेत्र के निजामपुर चौराहे पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के लखनऊ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पासवान ने की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पासवान ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक अपनी नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सदस्यता अभियान में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। रंजीत कुमार को ब्लॉक गोसाईंगंज अध्यक्ष, चन्दन रावत को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मोनू रावत को ब्लॉक उपाध्यक्ष, देवेन्द्र रावत को ब्लॉक सचिव, नीरज को पदाधिकारी, रमेश कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष, सन्तोष कुमार को विधानसभा प्रवक्ता, सुजीत कुमार रावत को विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य तथा अरविन्द कुमार रावत को विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, जिला सचिव रामकुमार रावत, सूरज पासी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आनंद बाबू सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *