
आनंद कुमार रिपोर्टर बाराबंकी
अभियान के तहत पुलिस को दो अहम सफलताएं मिली हैं।
पहले मामले में थाना घुंघटेर पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 14/2026 धारा 87/137(2)/351(2) बीएनएस व 11/12 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सौरभ वर्मा पुत्र संतोष वर्मा निवासी कुमरगड्डा मड़ियाव गांव, थाना जानकीपुरम, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरे मामले में थाना जैदपुर पुलिस ने अपहरण की घटना का सफल खुलासा करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही संबंधित अभियुक्त हरिकेश यादव पुत्र भुल्लन यादव निवासी ग्राम न्योछ्ना थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 139/2026 धारा 87/137(2)/351(3) बीएनएस के तहत की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएग
घुंघटेर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जैदपुर पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोचा
