गोंडा- जनपद गोंडा में किसानों को यूरिया खाद के साथ जबरन कृषि रसायन बेचने की शिकायत मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते निर्देशित किये हैं। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को हरैया झूमन स्थित मोहम्मद असलम खां उर्वरक विक्रेता’ की दुकान पर निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाई गई ।उन्होंने कहा ग्राम खिरौरा सहवाजपुर निवासी किसान अनिल मिश्रा से पूछताछ की गई। तो किसान ने बताया कि दुकानदार एक बोरी यूरिया के साथ दो किलोग्राम ‘बटाको’ कृषि रक्षा रसायन खरीदने के लिए मजबूर कर रहा था। इसके लिए उससे कुल 790 रुपये की मांग की जा रही थी।

छापेमारी के बाद अन्य दुकानदारों में मचा हड़कंप

कार्रवाई की सूचना फैलते ही क्षेत्र के अन्य खाद और उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कृषि विभाग ने संकेत दिए हैं, कि पूरे जिले में अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि उर्वरकों की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके और किसानों का शोषण रोका जा सके।

42 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *