महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत ‘आवास प्लस सर्वेक्षण-2024’ की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त सहायक विकास अधिकारी (ADO), समस्त ग्राम सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर और आवास सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​बैठक में जानकारी दी गई कि आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की एसओपी (SOP) के अनुसार, जनपद महराजगंज में कुल 94,056 परिवारों का सर्वे किया गया है। इसमें:
​सेल्फ सर्वे: 81,142 परिवार
​एसिस्टेड सर्वे: 12,914 परिवार (120 लेखपालों और 188 ग्राम सचिवों द्वारा)
​रैंडम चेकिंग: आवास सॉफ्ट द्वारा रैंडम आधार पर चुने गए 34,707 परिवारों की जांच सहायक विकास अधिकारी (ADO) स्तर पर की जा चुकी है।
​इसके बाद, अपात्र परिवारों को सूची से हटाने (डिलिशन) के लिए भारत सरकार द्वारा 31,067 एक्सेप्टेड केस और 62,989 डिस्प्यूट केस का डाटा उपलब्ध कराया गया था, जिसमें से 12,788 डिस्प्यूट डाटा का पुनः सत्यापन ए.डी.ओ. स्तर के अधिकारियों द्वारा कराया गया।

​जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल ने बताया कि सिस्टम द्वारा जनरेटेड पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके भौतिक सत्यापन के लिए 15 जून 2026 से 29 जून 2026 तक ग्राम पंचायतों की बैठकों का रोस्टर जारी कर दिया गया है।

सत्यापन की प्रक्रिया:
ग्राम सभा की बैठक में हर पात्र लाभार्थी के विवरण और तथ्यों की दोबारा जांच होगी। यदि किसी लाभार्थी का विवरण त्रुटिपूर्ण (गलत) पाया जाता है, तो ग्राम पंचायत उसे अपडेट करेगी। बैठक के दौरान ऐप के माध्यम से फोटोग्राफ अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद विकास खंड स्तर से डाटा अपडेट कर, ग्राम सभा की कार्यवाही की लिखित रिपोर्ट पर निवर्तमान प्रधान/प्रशासक और ग्राम सचिव के हस्ताक्षर कराकर उसे ‘आवास सॉफ्ट’ पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

​जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पूरी प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed