बदायूं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के संकल्प को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 117 दातागंज के अंतर्गत विकासखंड समरेर के ग्राम सिसइया गुसाई में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दातागंज विधायक माननीय श्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने ग्राम प्रधान श्री आदर्श द्विवेदी जी की चौपाल पर उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री राजीव कुमार सिंह ने मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र गुर्जर जी के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में श्री दुर्गेश जी (प्रबंधक, श्री तोताराम स्मृति विद्यालय, सिसइया गुसाई), श्री पुष्पेंद्र सागर जी (प्रधानाचार्य), श्री सिपट्टर सागर जी (प्रबंधक, चन्द्रावती देवी पब्लिक स्कूल), श्री धर्मपाल सागर जी, श्री नेत्रपाल सागर जी, श्री जगदीश सिंह यादव जी, श्री बबलू शर्मा जी, श्री गुड्डू वर्मा जी एवं श्री भानु प्रताप वर्मा जी सहित अनेक सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार यादव
सहायक ब्यूरो चीफ, बदायूं

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *