तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगाचरण एम डी न्यूज़

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के गोसाईगंज स्थित ब्लॉक परिसर में बीजेपी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिंपल के नेतृत्व में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लखनऊ सुल्तानपुर राजमार्ग स्थित गोसाईगंज ब्लॉक चौराहे पर आयोजित इस भंडारे में मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत एवं ब्लाक प्रमुख ने पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।भंडारे में ब्लॉक क्षेत्र के समस्त प्रधान आसपास के कई गांवों से आए लोगों ने पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालु लगातार ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। तथा आज ही ब्लॉक प्रमुख ने अपना जन्म दिवस भी मनाया जिसमें बधाइयां देने वालों का ताता लगा रहा
कार्यक्रम में गंगागंज समिति अध्यक्ष नागेश कुमार वर्मा ने भंडारे में श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया इस अवसर पर अनिल वर्मा शिक्षक पूर्व विधायक चंद्र रावत जयपाल सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज पंकज नयन एडियो पंचायत कमल किशोर शुक्ला खंड विकास अधिकारी सत्यम शर्मा सत्यदेव लाल अंकित मोनू वर्मा तथा क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधु ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

14 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *