चन्दौली: जिला के मुग़लसराय मे 13/06/2026 को कसाब महाल वार्ड नंबर 23 में सभासद श्री मोहम्मद आफताब पप्पू जी के निवास पर एक निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन Advance Information Management Society के सहयोग से किया गया, जिसमें वार्ड के सभी नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में आयुष्मान कार्ड, PAN कार्ड, हेल्थ कार्ड, जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों से संबंधित सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।सभासद श्री मोहम्मद आफताब पप्पू जी द्वारा एक दिन पूर्व ही वार्डवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने समय पर पहुँचकर अपनी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण कराईं।इस अवसर पर आयोजकों ने सभी नागरिकों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed