मथुरा जिले के वार्ड नंबर 9 (छाता विधानसभा 81) भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य, आर पी सिंह ने बहाईं विकास की गंगा

वीरी सिंह बरका वाले ने कहा कि हर वर्ष की भांति बुखरारी, सुजावली, बरचावली, खरोंट, सुपाना आदि गांवों में अत्यधिक वर्षा होने से जलभराव के कारण इन गांवों की फसल पूरी नष्ट हो जाती है। लेकिन जब से भाजपा नेता आर पी सिंह जिला पंचायत सदस्य बने है तब से समय से पहले ही सफाई एवं खुदाई का कार्य हो जाता है जिससे एक दर्जन गांव के किसानों की फसल बच जाती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए ₹60 करोड़ के ऐतिहासिक विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने प्रस्तुत किया है।

जीतपाल प्रधान जी ने कहा कि बृज चौरासी कोस की परिक्रमा का कायाकल्प हरियाणा के शेषसाई, बरका, बुखरारी, रूपनगर, फूलगडी, शेरनगर, मझोई, बढ़ा, शहजादपुर, होते हुए शेरगढ़ निकल जाती है इस बृज चौरासी कोस की परिक्रमा का निर्माण आर पी सिंह के प्रयास से ही हुआ है।

जिसमें स्थानीय निवासियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में उन्होंने ऐसे कार्य कराए हैं जो आमतौर पर विधायक स्तर पर देखने को मिलते है।

33 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *