रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव


डुमरियागंज। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर इमरान लतीफ़ एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियर इमरान लतीफ़ बस्ती से दिल्ली जाने के लिए एक प्राइवेट लग्ज़री एसी स्लीपर बस में सवार हुए थे। वह बस्ती टोल प्लाज़ा से बस में बैठे थे और बस दिल्ली की ओर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि हर्रैया के आगे छावनी क्षेत्र पार करने के दौरान रॉन्ग साइड से तेज़ रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बस को ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए तथा बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आईं।

इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था और कुछ समय के लिए यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने स्वयं घायल यात्रियों को अस्पताल पहुँचाने में सहयोग किया। घायलों को उपचार के लिए भेजने के बाद उन्होंने अपना निजी वाहन बुलाया और दुर्घटना स्थल से सीधे डुमरियागंज वापस लौट आए।

इस हादसे में इंजीनियर इमरान लतीफ़ सुरक्षित रहे, जिसे उनके समर्थक और शुभचिंतक ईश्वर की कृपा और दुआओं का नतीजा बता रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और परिचितों ने उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके सुरक्षित होने पर राहत व्यक्त की।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *