रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर


लखीमपुर खीरी के बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत लखनापुर चौराहे पर स्थित राधा मेडिकल स्टोर के संचालक पर बिना चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का इलाज करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसके द्वारा किए गए उपचार के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद संबंधित मेडिकल व्यवसायी के मौके से फरार होने की सूचना है। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मेडिकल स्टोर पर इलाज किए जाने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। लोगों का आरोप है कि यदि संबंधित विभाग द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नोट: मासूम की मौत के वास्तविक कारणों तथा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

170 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *