पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या महोदय द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन कर दिये गये आवश्यक आदेश-निर्देश।

आगामी त्योहार मोहर्रम, उ0नि0 भर्ती परीक्षा-2025 के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण एवं पायलट प्रोजेक्ट “9 वर्टिकल” के दृष्टिगत आयोजित हुई समीक्षा गोष्ठी ।

       शनिवार को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या श्री सोमेन वर्मा को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया । तदोपरान्त  पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या, अयोध्या परिक्षेत्र महोदय द्वारा नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आगामी त्योहार मोहर्रम, उ0नि0 भर्ती परीक्षा-2025 के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व शारीरिक मानक परीक्षण एवं पायलट प्रोजेक्ट 9 वर्टिकल के तहत चयनित थानों के अधि0/कर्म0गण के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी । समीक्षा गोष्ठी में पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या, परिक्षेत्र अयोध्या महोदय द्वारा पायलट प्रोजेक्ट "9 वर्टिकल" के अंतर्गत चयनित थानों के चयनित अधिकारी/कर्मचारीगण को अभिलेखों एवं रजिस्टरों के सुव्यवस्थित संधारण तथा डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन व आवश्यक रजिस्टरों एवं अभिलेखों को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार मैनुअल एवं डिजिटल माध्यम से अद्यतन रखने, डिजिटल प्रविष्टियों को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध रूप से करने तथा विभिन्न वर्टिकल्स से संबंधित शासन एवं पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
             गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहार मोहर्रम आदि के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आगामी उ0प्र0 नागरिक पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये तथा उपस्थित अधि0/कर्म0 को शासन व उच्चाधिकारीगण के आदेशों के पालन हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।  

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *