MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
समाजवादी पार्टी के सांसद Pushpendra Saroj ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि डिप्टी सीएम अपने गृह जनपद कौशाम्बी का विकास नहीं करा पा रहे हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य स्वयं कौशाम्बी जिले से आते हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
सपा सांसद ने जिले की खराब सड़कों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डिप्टी सीएम अधिकतर हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं, इसलिए उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि यदि डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से जिले का दौरा करें, तो उन्हें जर्जर सड़कों और आम जनता की समस्याओं का वास्तविक अनुभव होगा।
इसके साथ ही सांसद ने हाल ही में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में रखे गए आंकड़े चौंकाने वाले होने के साथ-साथ फर्जी प्रतीत होते हैं।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed