रिपोर्ट – रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार
स्थान – जालौन

ऐंकर – अधिकारी तो आपने बहुत देखें होगें और उनसे शायद आप मिले भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अधिकारी को दिखाने जा रहे है जिनकी कार्यशैली की बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी पूरे जनपद में सराहना कर रहे है। वह है रिंकू सिंह राही जो कि जनपद जालौन में जॉइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी जालौन के रूप में जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे है।

विओ – जनपद में जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की अनूठी कार्यशैली को लेकर जनपद में हो रही सराहना को लेकर जब महुआ खबर की टीम तहसील जालौन पहुची तो वहाँ देखा कि तकरीबन 35 किलोमीटर की दूरी तय कर एक बच्ची जिसकी उम्र तकरीबन 14 बर्ष ही होगी वह अपने छोटे भाई के साथ जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही का स्क्रैच अपने हाथों से बनाकर उन्हें देने को पहुँची थी। जब महुआ खबर की टीम ने बच्ची से जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही से मिलने की बजह जानी तो उसने बताया कि वह उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर अपने भाई के साथ मिलने आई है। जब टीम ने बच्ची से बात की तो उसने बताया कि वह आंगे चलकर एक अच्छी आर्टिस्ट बनना चाहती है। इतना ही नही जॉइंट मजिस्ट्रेट जालौन रिंकू सिंह राही से मिलकर अपनी शिकायतों के निदान के लिए पहुँचे फरियादियों की भीड़ देख यह दिख रहा था कि उनकी शिकायत का निस्तारण जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह के द्वारा गुणवत्तापूर्ण करवाया जाता है। यही बजह है कि उनकी कार्यशैली से वृद्ध से लेकर बच्चे भी प्रभावित हो रहे है।

वाइट – बच्ची काव्या विश्वकर्मा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *