डीजे संचालक की गोली मारकर हत्त्या, परिजनों ने किया पोस्टमॉर्टम हाउस पर हंगामा, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग।

एम डी न्यूज़
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर में सोमवार रात डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोसाईं गौटिया निवासी अर्जुन मौर्य डेलापीर स्थित एक बारातघर से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर करने की मांग की। हंगामे के कारण सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया कि आरोपियों की तलाश जल्द की जाएगी। मृतक के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक अर्जुन के पिता राकेश मौर्य की तहरीर पर आरोपी कुश, अर्पित और कपिल को नामजद कराया है। इनके कुछ और सहयोगी साथ होने का भी अंदेशा जताया है। आरोपियों के घर अर्जुन के घर के आसपास हैं और यह लोग भी बरातघर व डीजे के काम से जुड़े हुए हैं। मंगलवार सुबह परिजन और रिश्तेदार पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जमा हो गए। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग की। एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अर्जुन की हत्या के मामले में परिवार ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनके घर दबिश दी जा रही है। आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed