बेसहारा बेटियों को अमेठी के राजेश अग्रहरि(राजेश मसाला)ने दिए 01 लाख रुपए।
अमेठी। विद्युत करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी शिवकुमार गुप्ता के निधन के बाद शोक संतप्त परिवार से मिलने जिलापंचायत अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेश मसाला उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राजेश मसाला ने कहा कि शिवकुमार गुप्ता का असमय निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना समाज का दायित्व है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
इस दौरान उन्होंने मृतक की दोनों पुत्रियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ₹50,000-₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस प्रकार कुल ₹1 लाख की सहायता राशि परिवार को सौंपी गई। साथ ही अन्य परिजनों को भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
राजेश मसाला की इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवार की सहायता कर उन्होंने सच्चे समाजसेवी,सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया है।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

