लोकसभा सांसद श्री यूसुफ पठान जी का भाजपा में स्वागत
जिला संवाददाता संजय भार्गव
जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश
लखनऊ। भारत के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर व पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से लोकसभा सांसद श्री यूसुफ पठान जी ने आज भाजपा कार्यालय, नई दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री यूसुफ पठान जी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा, “क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ बैटिंग से भारत का नाम रोशन करने वाले यूसुफ पठान जी अब ‘विकसित भारत’ और ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा परिवार में आए हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के हाथों सदस्यता ग्रहण करना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा खेल और युवा शक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।”

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री यूसुफ पठान जी के जज़्बे, अनुभव और जनता से जुड़ाव से भाजपा और मज़बूत होगी तथा खेल व युवाओं को नई दिशा मिलेगी।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed