कौशाम्बी ईंट भट्ठे पर काम कर रहे किशोर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख

सरायअकिल थाना क्षेत्र के बनीखास गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक किशोर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, किशोर ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बनीखास गांव में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और कई घंटे तक चक्का जाम रहा।
सूचना मिलने पर सरायअकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए तथा जाम समाप्त किया गया।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed