बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर पत्रकार शशिकांत अवस्थी व आदर्श अवस्थी के नेतृत्व में सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर स्थित केनरा बैंक के निकट भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

भंडारे के दौरान सुंदरकांड व हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, भाजपा पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भूलन वर्मा, पत्रकार मनोज शुक्ला, आदर्श रावत, आबू ताल्हा, विशाल गुप्ता, धीरेंद्र वर्मा, रामपाल मौर्य, रीता देवी, मुकेश यादव, अंकित यादव, सुमित अवस्थी, दीपक मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, छोले, चावल एवं बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने भंडारे की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *