ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

लखनऊ में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसीपी मध्य अंकित कुमार के नेतृत्व में थाना मदेयगंज प्रभारी अंजनी कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने खदरा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस टीम ने गार वाली करबला पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मोहर्रम के दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
अधिकारियों ने आयोजकों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस का कहना है कि मोहर्रम के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को रोकना है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
रिपोर्ट मो. शाबान ब्यूरो चीफ लखनऊ
