लखनऊ ब्रेकिंग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वह शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अजय राय सुबह 11:30 बजे हनुमंत धाम मंदिर पहुंचकर राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके बाद वह दोपहर 2:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां राहुल गांधी के जन्मदिन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से मनाए जाने की तैयारी की गई है।

रिपोर्ट: मो. शाबान, ब्यूरो चीफ लखनऊ

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *