BREAKING NEWS
रतनपुरी पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 आरोपी गिरफ्तार!
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर
थाना रतनपुरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में दर्ज गौकशी के मामले में सक्रिय गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। लंबे समय से वांछित चल रहे जुलेखा उर्फ मंजू, मुस्कान, नसरीन और गुलबहार को ग्राम नंगला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
गौकशी से जुड़े गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी सलाखों के पीछे

2 views
