रिपोर्ट-गौरव सक्सेना


बरेली के लखनऊ सीतापुर हाईवेय पर नकटिया क्षेत्र मे नदी पर बना पुल कई साल पुराना है। जर्जर अवस्था मे होने के कारण इस पुल की मरम्मत और ओवरलैपिंग का कार्य मई महीने में शुरु हुआ, जिस कारण रूट डाईवर्जन कर यातायात वाहनों को बराबर मे बनें दूसरे पुल से निकलना शुरू कर दिया गया। शुरुआत में कुछ दिन ही पुल की मरम्मत के लिए मशीन और कर्मचारियों की टीम दिखाई देती रही, परन्तु कुछ दिन बाद जब पुल की रेलिंग की मरम्मत हो गई,तब से आज तक पुल उखड़ा हुआ पड़ा है।

और ना कोई मशीन दिखाई दी और ना कोई लोक निर्माण और बरेली विकास प्राधिकरण का कर्मचारी। यातायात वाहनों के आवागमन मे दिक्कत हो रही है। इस हाईवेय पर बने इस पुल पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते रहते हैं। दूसरा पुल संकरा होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी खड़ी हो रही है। अगर इस अवस्था में कोई दुर्घटना हो जाये तो किस की जिम्मेदारी होगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

6 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *