हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी; दूसरा बदमाश अब भी फरार

जनपद बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के चर्चित अर्जुन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 जून को संजयनगर में युवक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की गई।

इस दौरान अर्पित और उसका साथी कुश पुलिस को देखकर भागने लगे। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पूछताछ में अर्पित ने अर्जुन की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि बरामद तमंचा उसी वारदात में इस्तेमाल किया गया था।
फिलहाल घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी कुश की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने हत्या और मुठभेड़ दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed