बरसाना। नगर में इस बार इंडियन प्रीमियर लीग की भांति बरसाना प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा चुका है और सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

स्थानीय युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और क्रिकेट, बॉडी बिल्डिंग, रेस जैसी प्रतियोगिताओं को आयोजित करने वाली संस्था शहीद भगतसिंह क्रांति दल इस वर्ष बरसाना में क्रिकेट की एक शानदार प्रतिस्पर्धा का आयोजन करने जा रहा है। क्रांति दल के संस्थापक और चेयरमैन प्रतिनिधि पदम सिंह फौजी ने बताया कि इस वर्ष होने टूर्नामेंट को बरसाना प्रीमियर लीग नाम दिया गया है। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को तराश कर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करने का है। इसलिए इस टूर्नामेंट में बरसाना और आसपास के गांवों से ही खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन पदम फौजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर किया जाएगा।
आईपीएल की तर्ज पर होने वाले इस बीपीएल में इस बार छह फ्रेंचाइजी रखी गई हैं। बरसाना सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बरसाना, बरसाना पैंथर्स, भूतनाथ सुपर जॉइंट्स, बरसाना रॉयल्स और मोदी मेवरिक्स बरसाना इन सभी छह टीमों के ऑनर्स ने बाकायदा अपनी टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सभी टीम अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। नगर के क्रिकेट प्रेमी इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित हैं।
