ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास
रिपोर्टर : विनीत तिवारी
एमडी न्यूज़, लखीमपुर खीरी
ब्लॉक बेहजम, ग्राम पंचायत टेड़वा (लखीमपुर खीरी)।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत टेड़वा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश तिवारी एवं डेली न्यूज़ पत्रकार अतुल शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। योग दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed