MD News, District Buro Chief, Navin Krishna.

देवघर। नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ साईबर अपराधी कैश ऑन डिलीवरी (COD) का झांसा देकर ग्राहकों को फंसा कर ठगी का शिकार बनाते हैं। इस आधार पर देवघर पुलिस छापामारी कर फ्लिपकार्ट, ब्लू डार्ट, फर्स्ट फ्लाइट एवं डीटीडीसी के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आम लोगों से साईबर ठगी करने वाले चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में, धर्मराज कुमार सिंह उम्र करीब 19 वर्ष, पिता गोपाल सिंह, ग्राम उडनपुर थाना व जिला नवादा, (बिहार), सत्यम कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष, पिता रणजीत कुमार सिंह ग्राम संगम, थाना शाहपुर, जिला नवादा (बिहार), गौतम कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष, पिता स्व० अशोक सिंह ग्राम ग्राम, आजमपुर, थाना वारसलीगंज, जिला नवादा (बिहार), राजाराम सिंह उम्र 19 वर्ष, पिता रणजय सिंह, ग्राम आजमपुर, थाना वारसलीगंज, (बिहार) का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, एवं एक प्रतिबिंब सीम बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की पुष्टि हुई है। यह मुख्य रूप से कैश ऑन डिलीवरी (COD) पार्सल, डिलीवरी चार्ज, कस्टम चार्ज, एड्रेस वेरीफिकेशन, अथवा अन्य वहानों का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन भुगतान करवाते थे और साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
एक अन्य मामले में, देवघर पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पलाजोरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चंद्रायडीह में एक चौदह वर्षीय नाबालिक बालिका का बाल विवाह कराए जाने की सूचना पर देवघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक, देवघर श्री प्रवीन पुष्कर के निर्देशानुसार पुलिस टीम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान विद्यालय द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र से बालिका की जन्म तिथि 25.04.2012 प्रमाणित हुई, जिससे उसकी आयु 14 वर्ष प्रमाणित हुई।
इसके उपरांत पुलिस, दंडाधिकारी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में बाल विवाह तत्काल रुकवाया गया। साथ ही बालिका के पिता से स्वघोषणा एवं वचन – पत्र लिया गया की बालिका का विवाह विधिक आयु पूर्ण होने के बाद भी कराया जाएगा।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed