रिपोर्टर: विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़, लखीमपुर खीरी


खीरी। बेहजम ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेड़वा स्थित बालाजी सरकार रमना धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के 8वें बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बालाजी सरकार के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।


इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। भीड़ को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्रामीणों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष यहां विशेष आयोजन होता है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक रही। मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed