ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
रिपोर्ट: मो. शाबान
एम डी न्यूज़, ब्यूरो चीफ, लखनऊ

लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड के अगले ही दिन राजधानी में एक और आग लगने की घटना सामने आई है। कैंपल रोड स्थित रिंग रोड चौकी क्षेत्र के अंतर्गत इरम कॉलेज में अचानक आग लगने से परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही रिंग रोड चौकी प्रभारी आशीष सोमवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तत्काल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल कर्मियों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार को अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इरम कॉलेज में आग लगने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
