वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल

। थाना मवई क्षेत्र के अशरफ नगर गांव में कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन और पटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर पटान किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात चल रहे इस कार्य से राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरणीय नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह काम चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर मौन क्यों हैं? ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अशरफ नगर में चल रहे कथित अवैध खनन व पटान पर कब तक अंकुश लग पाता है।
“जेसीबी गरज रही है, मिट्टी कट रही है, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।”

13 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *