मितौली खीरी, 28 जून 2026।
मितौली पुलिस ने अलग अलग मामलों में कई अपराधी पकड़े हैं जिसमें नाबालिग लड़की भगाना, नफर वारंटी एवं शांति भंग जैसे मामले शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में कोतवाली मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0246/2026 धारा 87/137(2) बी.एन.एस. थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी के वांछित अभियुक्त विनीत कुमार पुत्र सुरेश कुमार गौतम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम भटपुरवा थाना महोली जनपद सीतापुर को कस्बा मितौली बड़ागाँव तिराहा से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

दूसरा मामले में मितौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.06.2026 को 01 नफर वारण्टी हेमराज पुत्र महावीर उम्र करीब 36 वर्ष निवासी ग्राम कानाखेड़ा थाना मितौली खीरी अन्तर्गत से सम्बन्धित क्रिमिनल केस 22006/2021 राज्य सरकार बनाम भाऊ आदि मितौली 247/2019 पेशी दिनांक 20/07/2026 व धारा 457/380 आईपीसी माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ए0सी0जे0एम0 प्रथम लखीमपुर खीरी प्रथम को उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।


इसके साथ ही एक मितौली खीरी की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.06.2026 को शान्ति भंग करने वाले 05 नफर अभियुक्तगण 1.सौरभ पुत्र रतीराम उम्र करीब 22 वर्ष 2. लवकुश पुत्र रामसनेही उम्र करीब 19 वर्ष 3. अरूण कुमार पुत्र मनोज कुमार उम्र करीब 19 वर्ष सर्वनिवासीगण ग्राम सेनपुर थाना मितौली जनपद खीरी 4.सूरज कुमार पुत्र बृजलाल उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम देवआपुर थाना मितौली जनपद खीरी 5. सुरेन्द्र पुत्र बालकराम उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम पचदेवरा थाना मितौली जनपद खीरी को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार करविधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed