हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव खोड़ा में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला बागला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव खोड़ा निवासी धर्मेंद्र की पत्नी पूजा की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि पूजा की शादी करीब सात माह पूर्व हुई थी और वह छह माह की गर्भवती थी। ससुराल पक्ष का कहना है कि उसे खून की उल्टी हुई थी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। मृतका का मायका जनपद फिरोजाबाद के गांव नगला बेदी में है। पुलिस ने घटना की सूचना मायके पक्ष को दे दी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस से इमरान मलिक की खबर

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *