फतेहपुर। जिले के औंग थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 10 दिन बाद एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घर के अंदर फंदे से शव लटका मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी काजल (19) की शादी 21 जून 2026 को छोटू के साथ हुई थी। सोमवार को पति उसे मायके छोड़ने गया था, लेकिन परिजनों ने किसी कारणवश उसे वापस साथ ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद पति पत्नी को लेकर घर लौट आया।


घर लौटने के कुछ समय बाद काजल ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।