MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर।

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, फतेहपुर इकाई द्वारा मंगलवार को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) एवं उम्मुटी मोमिनीन हजरत आयशा (रज़ियअल्लाहु अन्हु) के संबंध में कथित अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल मंचों पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक वक्तव्यों और तस्वीरों को तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने यह भी मांग की कि भविष्य में किसी भी धर्म, धार्मिक महापुरुष, समुदाय, उनकी सांस्कृतिक परंपराओं, खानपान, पर्व-त्योहार, पहनावे अथवा जीवन शैली के विरुद्ध यदि कोई व्यक्ति अपमानजनक टिप्पणी या व्यंग्य करता है, तो संबंधित प्राधिकरण स्वतः संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करे, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बना रहे।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश के समर्थन में अहिंसक विरोध के प्रतीक स्वरूप तीन बंदरों की शैली में शामिल हुए। कुछ कार्यकर्ताओं ने मुंह, कुछ ने कान और कुछ ने आंखें बंद कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक, रमजान अली, चंद्र प्रकाश लोधी उर्फ चंदन बाबू एडवोकेट, संदीप साहू एडवोकेट, पुष्पा मौर्य एडवोकेट, शकीला बानो, हाफिज फैजान फारूकी, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद आलम, एडवोकेट मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, नफीस खां एडवोकेट, सैयद आसिफ मोहम्मद एडवोकेट, आमिरुज्जमा खान, ओमप्रकाश गिहार, फिरोज अहमद खां, इश्तियाक अली एडवोकेट, गुलाम जब्बार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।