बदायूं। जिलाधिकारी ने जनपद के स्कूल प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने से पहले सभी स्कूल वाहनों के निर्धारित मानकों को हर हाल में पूरा किया जाए। मानकों का पालन न करने वाले वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में न किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश दिए—

सभी स्कूल वाहनों के आवश्यक प्रपत्र जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र वैध कराए जाएं।
विद्यालय एवं सभी स्कूल वाहनों का विवरण यूपी आईएसवीएमपी (UP ISVMP) पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए।
स्कूल परिवहन से संबंधित सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
प्रत्येक स्कूल वाहन में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स एवं अग्निशमन यंत्र की जांच कर उन्हें चालू अवस्था में रखा जाए।


वाहन चालकों एवं परिचालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तथा चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।
जिन वाहनों के दस्तावेज या सुरक्षा मानक अधूरे हों, उनका संचालन बिल्कुल न किया जाए।
वाहनों की भौतिक स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने के बाद ही उन्हें संचालन में लाया जाए।
जो वाहन संचालन योग्य नहीं हैं अथवा 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उनका पंजीकरण निरस्त कराया जाए।
किसी भी स्कूल वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विद्यालय प्रबंधक निर्धारित मानकों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।