मुजफ्फरनगर,, थाना ककरौली। जनपद मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा एंव थाना प्रभारी ककरौली जोगिन्दर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.06.2026 को थाना ककरौली पुलिस ने पुलिस चेकिंग दौरान 02 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त मंगल पुत्र बहादुर, शुभम पुत्र बहादुर निवासी ग्राम ढांसरी थाना ककरौली जनपद मुज़फ्फरनगर को गुर्जर चौक, ढांसरी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा व 24 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ व शराब को ग्राम ढांसरी स्थित अपनी परचून की दुकान पर बेचते थे। थाना ककरौली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

24 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed