एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

आज दिनांक 30 जून 2026 को शाहबाद तहसील में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ द्वारा प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था।
इसी क्रम में संघ के प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि एवं जिला अध्यक्ष अनिल राज मुख्यमंत्री को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन सौंपने के लिए जाने वाले थे। किंतु कार्यक्रम से पूर्व ही रामपुर प्रशासन द्वारा दोनों पदाधिकारियों को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर न जाने का आग्रह किया गया।


इस संबंध में जिला अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि संघ पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराना चाहता था, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें रोककर सफाई कर्मचारियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शीघ्र ही अपनी आगामी रणनीति तय करेगा तथा लखनऊ जाकर माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष अनिल राज तथा जिला महासचिव नवीन कुमार सोनू कुनाल राजीव वाल्मीकि सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।