जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ की दुकान की आड़ में चोरी का सामान खपाने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का स्टार्टर व तार बरामद हुआ है।
मामले के अनुसार 27 जून को ग्राम पहरवापुर निवासी भानु प्रताप सिंह के खेत में लगे ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी हो गया था। चोरी करते समय ग्रामीणों ने एक नाबालिग को मौके पर ही दबोच लिया था, जिसने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए, जो स्टार्टर व तार लेकर फरार हो गए थे।

नाबालिग होने के कारण पकड़े गए बच्चे को समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था, जबकि थाना कल्यानपुर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में चल रही पतारसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अमौली-जहानाबाद मार्ग स्थित पुलिया के पास से जावेद उर्फ अशरफ पुत्र मुस्ताफा उर्फ कल्लू निवासी अमौली थाना चाँदपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से PROTEX अंकित चोरी का स्टार्टर और करीब दो मीटर पीला-लाल तार बरामद हुआ, जिसके आधार पर मामले में बीएनएस की एक और धारा बढ़ाई गई।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त की अमौली में “अमौली कबाड़ सेंटर” नाम से दुकान है, जहां वह आसपास के छोटे बच्चों से कौड़ियों के दाम चोरी का माल खरीदकर बाद में ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह परिहार, कांस्टेबल शिव सिंह, रिजर्व आरक्षी हर्ष मिश्रा व अंकित यादव शामिल रहे।

28 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed