नजीबाबाद (जनपद बिजनौर)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की नजीबाबाद में आयोजित विशाल जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Asaduddin Owaisi के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जनसभा में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
एमडी न्यूज़ बहूआयानी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन बिजनौर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

कार्यक्रम में इसरार अहमद (पूर्वांचल अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), नदीम कुरैशी (प्रदेश सचिव, बरेली) तथा शुएब जमाली (प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली) ने भी शिरकत की। जनसभा के उपरांत सभी नेताओं ने मीडिया से रूबरू होकर पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की बातों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा सभी वर्गों के अधिकारों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आम जनता के बीच लगातार जनसंपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वंचित तबकों को अधिक से अधिक जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed